मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस की न्याय यात्रा छलावा - अनुराग ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
कांग्रेस की न्याय यात्रा छलावा - अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल वि युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को एक छलावा करार देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर कांग्रेसी नेताओं को ही न्याय नहीं मिल रहा है। नेताओं द्वारा लगातार कांग्रेस छोड़ने पर चुटकी लेते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस की न्याय यात्रा छलावा है। आज जिस कांग्रेस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी लोगों को न्याय दिलाने की बात करते हैं वहां कांग्रेस के नेताओं को हीं न्याय नहीं मिल रहा है।

एक के बाद एक बड़ा नेता कांग्रेस को छोड़ रहा है। कपिल सिब्बल जी, गुलाम नबी आजाद अश्विनी कुमार, हिमंता बिस्वा शर्मा, सुरेश जाखड़, आरपीएन सिंह, अनिल एंटोनी, हार्दिक पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अब मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। अपनी पार्टी में ही न्याय न मिलने के कारण आज कांग्रेस छोड़ने वालों की लंबी लाइन लगी है। भारतीय जनता पार्टी में सभी को सम्मान मिला है। हम अच्छे लोगों को अपना परिवार मानते हैं। यही कारण है की आज कोई मुख्यमंत्री है, कोई केंद्रीय मंत्री है, कोई सांसद है, कोई विधायक है। आज लोग मोदी जी के विकास के साथ जुड़ना चाहते हैं।"

इंडी गठबंधन और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली करारी शिकस्त के बाद आज सहयोगी दल भी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने में कतरा रहे हैं। डूबते जहाज पर कोई सवारी नहीं करना चाहता। कांग्रेस तो डूबी ही है, अपने साथ अन्य दलों को भी डूबा रही है। उधर बंगाल में ममता बनर्जी सीटें देने को तैयार नहीं हैं। इधर नीतीश कुमार जी संयोजक बनने के लिए तैयार नहीं हैं। शरद पवार जी अपना पल्ला झाड़ रहे हैं और जब खड़गे जी का नाम आया तो गांधी परिवार तैयार नहीं है। यह गठबंधन नहीं सिर्फ इंटरटेनमेंट है।"

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर बोलते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "हमारी कई पीढ़ियां राम मंदिर आंदोलन के साथ खप गईं। कई कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा जीवन उसके लिए समर्पित कर दिया। हमारे चुनावी मेनिफेस्टो में श्री राम मंदिर का नाम देखकर कांग्रेस और विपक्षी दल कहते थे कि भाजपा वाले मंदिर तो बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। आज जब मंदिर बन गया, तारीख तय हो गई, प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, तब यही विपक्षी दल भागने का काम कर रहे हैं।

यह वही लोग हैं जिन्होंने श्री राम को काल्पनिक बताया था। यह वही लोग हैं जिन्होंने हमें अपने श्री राम लला को टेंट में रखने पर मजबूर किया था। इन्होंने फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने का भरपूर प्रयास किया। इन्होंने राम मंदिर के निर्माण में बाधा डालने के लिए वकीलों की फौज खड़ी की। तो हम यह कैसे अपेक्षा कर सकते हैं कि कांग्रेस के लोग श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या आएंगे?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें