मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

ममता बनर्जी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही ये बड़ी बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
ममता बनर्जी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही ये बड़ी बात

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज पश्चिम बंगाल प्रवास पर हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए ठाकुर ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज ममता दीदी के राज में पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जो पैसा जनता की भलाई के लिए आता है उसे लूटने का पूरा प्रबंध यहां है।

भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने आई ईडी की टीम पर भी यहां पथराव और मारपीट कर उनका सर फोड़ने का काम किया जाता है। पश्चिम बंगाल की सरकार भ्रष्टाचारियों की पनाहगार है। क्या ममता बनर्जी ने अपने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को लूट की खुली छूट दे रखी है या यह लोग इनकी सुनते नहीं हैं? पश्चिम बंगाल में अगर किसी पुलिस अधिकारी के ऊपर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं तो ममता बनर्जी उसको बचाने के लिए सड़क पर उतर आती हैं। रेड होती है। करोड़ों रुपए बरामद होते हैं। टीएमसी के ही लोगों का नाम उसमें क्यों आता है?

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कल पूरे भारत में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव मनाया गया लेकिन पश्चिम बंगाल के युवाओं को इनमें शामिल नहीं होने दिया गया। क्यों? श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की पराकाष्ठा खड़ी कर दी है। आज जब पूरे देश में राम नाम की गूंज है तब पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को खुशियां भी नहीं मानने दिया जा रहा। यहां कर्फ्यू जैसी स्थिति लगा दी गई है। अब हिंदू साधुओं के साथ मारपीट और उनकी हत्या के प्रयास के मामले सामने आए हैं। लगातार मीडिया में खबर चलाने के बाद अब जाकर कार्रवाई हुई है।

ममता बनर्जी बताएं यह हिंदू विरोधी सोच क्यों? आगे दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े सवाल के जवाब में श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, "जो लोग कभी कांग्रेस के भ्रष्टाचार और देश से भ्रष्टाचार हटाने की बात करते थे वह आज स्वयं भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हैं। आज उनके उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद सब जेल में हैं। किसी को बेल नहीं मिल रही। अरविंद केजरीवाल जी ने सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता फैलाई है। जब जांच होती है तो यह लोग भागने का काम करते हैं।"

INDI एलाइंस के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा, "आज घमंडियां गठबंधन का अहंकार सर चढ़कर बोल रहा है। एक नेता दूसरे से बात नहीं करता। पश्चिम बंगाल में ही अधीर रंजन चौधरी साहब कुछ और कहते हैं, ममता बनर्जी कुछ और कहती हैं। इनके पास ना नेता है, ना नीति है, ना नियत है। उत्तर प्रदेश में भी बुआ और बबुआ की ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। आज सभी कैंप के नेता कमाई करने में लगे हैं। इसमें हर कोई एक दूसरे को संरक्षण दे रहा है।" आगे आर्थिक सवालों के जवाब में श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "2013-14 में यूपीए शासन काल के दौरान 13% महंगाई दर थी। आज 5% है। 2013-14 में नाही रसिया यूक्रेन वार था, ना कोविड आया था और ना ही विश्व मंडी की ओर जा रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें