अनुपमा सिंह झारखंड के 14 लोकसभा सीट में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी , ढुल्लू महतो से होगा मुकाबला

अनुपमा सिंह झारखंड के 14 लोकसभा सीट में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी , ढुल्लू महतो से होगा मुकाबला
रांची: धनबाद लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के सबसे कम उम्र की प्रत्याशी अनुपमा सिंह का सामना भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो से होगा।
एनडीए और इंडिया गठबंधन की ओर से घोषित प्रत्याशियों में अनुपमा सिंह सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं। इनका जन्म 1985 में हुआ है। इस लिहाज से इनकी उम्र करीब 39 साल है। अगर इंडिया गठबंधन के अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो गोड्डा प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह, चतरा प्रत्याशी केएन त्रिपाठी, लोहरदगा प्रत्याशी सुखदेव भगत, खूंटी से प्रत्याशी कालीचरण मुंडा, हजारीबाग प्रत्याशी जेपी पटेल की उम्र अनुपमा से ज्यादा है। वहीं, झामुमो की ओर से घोषित सिंहभूम की प्रत्याशी जोबा मांझी, राजमहल प्रत्याशी विजय हांसदा, दुमका प्रत्याशी नलिन सोरेन और गिरिडीह से प्रत्याशी मथुरा महतो भी उम्र में काफी बड़े हैं। एनडीए की ओर से घोषित सभी 14 प्रत्याशी मसलन पलामू से बीडी राम, लोहरदगा से समीर उरांव, खूंटी से अर्जुन मुंडा, रांची से संजय सेठ, सिंहभूम से गीता कोड़ा, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, हजारीबाग से मनीष जयसवाल, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, धनबाद से ढुल्लू महतो, दुमका से सीता सोरेन, चतरा से कालीचरण सिंह, गोड्डा से निशिकांत दूबे और राजमहल से ताला मरांडी के अलावा गिरिडीह से आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी की उम्र में अनुपमा से काफी बड़े हैं।





