मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ (कांकेर)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतिम चरण में पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा इलाके के दो हार्डकोर नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान शंकर और हिडमा के रूप में हुई है।

इनमें से एक नक्सली ने एके-47 राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया। दोनों लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे और इलाके में कई घटनाओं में शामिल रहे थे। पुलिस के लगातार दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

कांकेर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब भी लगभग 15 नक्सली ऐसे हैं, जो अभी मुख्यधारा में नहीं लौटे हैं। पुलिस का मानना है कि इन नक्सलियों को भी जल्द ही आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नक्सलियों को समझाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर जीवन का विकल्प भी दिया जा रहा है।

आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई कांकेर पुलिस के समक्ष पूरी प्रक्रिया के तहत की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है, जिससे वे सामान्य जीवन जी सकें।

कांकेर के पुलिस अधीक्षक ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सल उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान में यह एक सकारात्मक संकेत है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि भटके हुए लोगों को सही रास्ते पर लाना भी है।

बताया जा रहा है कि इस सफलता से यह साफ हो चुका है कि कांकेर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और आने वाले समय में इसके और बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें