मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले अंशुल कंबोज भारतीय टीम में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अंशुल को तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के कारण बैकअप के रूप में टीम में जोड़ा गया है।क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम की एजबेस्टन में ऐतिहासिक टेस्ट जीत के हीरो आकाश दीप के बारे में कहा जा रहा है कि वह चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में तेज गेंदबाज को इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान 30वां ओवर फेंकने के बाद कूल्हे को पकड़कर सावधानी से चलते हुए देखा गया। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। आकाश थोड़ी देर बाद मैदान पर लौटे, लेकिन उन्होंने कोई और ओवर नहीं फेंका। वह दिन के अंत में भारतीय टीम के तीन विकेट गिरने के बाद नाइट वॉचमैन के तौर पर बल्लेबाजी करने आए और 11 गेंदें खेली थीं।अर्शदीप हाल ही में अभ्यास के दौरान लगी उंगली की चोट से उबर रहे हैं। हालांकि, अर्शदीप को अब तक खेले गए तीन मैचों में प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था।कंबोज ने सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए टीम के लिए दो अनौपचारिक मैच खेला था। कंबोज ने इन मैचों में पांच विकेट लिए थे और दूसरे मैच में अर्धशतक भी लगाया था।भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतयी टीम सीरीज में 2-1 से पीछे है। भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में चोटों ने भारतीय टीम की परेशानी जरूर बढ़ा दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें