कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को मिला टिकट

पटना ।लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। लिस्ट में बिहार और पंजाब की कुल सात लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। बिहार के 5 और पंजाब के 2 कांग्रेस प्रत्याशी की लिस्ट जारी की गयी है। पश्चिम चंपारण से मदन मोहन तिवारी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वही अजय निषाद को मुजफ्फरपुर से चुनाव के मैदान में उतारा आकाश प्रसाद सिंह को महाराजगंज, सन्नी हजारी को समस्तीपुर और मनोज कुमार को सासाराम से कांग्रेस ने टिकट किया है। वही पंजाब में यामिनी गोमर को होशियारपुर और अमरजीत कौर साहोके को फरीदकोट से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया गया है।





