मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या, शरीर पर गंभीर चोट के निशान, हाथ-पैर भी बंधे मिले

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या, शरीर पर गंभीर चोट के निशान, हाथ-पैर भी बंधे मिले

ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का एक और ताजा मामला सामने आया है। बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले में एक 28 साल के हिंदू शख्स की लाश मिली, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। यह घटना अहम आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले की है।

पहले भी कई बार बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जाहिर की गई है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पहले से तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल के बीच चुनाव से जुड़ी हिंसा की संभावना को लेकर अल्पसंख्यक समुदायों में नई चिंताएं बढ़ गई हैं।

पुलिस ने पुष्टि की है कि मृतक की पहचान रतन शुवो कर के रूप में हुई है, जो इस्लामपुर यूनियन के तहत चंपारा टी गार्डन में काम करता था।

जब उसका शव मिला, तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे चाय के बागान के अंदर रतन का शव देखा और तुरंत अधिकारियों को जानकारी दी। रतन इसी चाय बागान में काम करता था।

रिपोर्ट के अनुसार, चश्मदीदों के बयानों से पता चला है कि रतन के शरीर पर चोट के कई निशान थे और वह खून से लथपथ हालत में मिला था। साथ काम करने वाले एक आदमी ने आरोप लगाया कि उसे शायद किसी दूसरी जगह मारा गया होगा और बाद में शव को लाकर चाय बागान में फेंक दिया गया होगा। हालांकि, यह सब केवल दावा है।

अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

डेली स्टार की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कुछ लोगों को संदेह है कि यह हत्या मौजूदा चुनावी माहौल से जुड़ी हो सकती है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई पक्का सबूत सामने नहीं आया है, जिससे इन दावों को सत्यापित किया जा सके। फिर भी, इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर को बढ़ा दिया है।

बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट से बात करते हुए रतन कर के बड़े भाई, लक्ष्मण कर ने कहा कि मंगलवार रात से परिवार उसे ढूंढ रहा था।

घटना पर दुख जाहिर करते हुए लक्ष्मण ने कहा, "सुबह, हमें बताया गया कि उसका शव बगीचे में पड़ा है। हम वहां गए और उसकी पहचान की। हमें नहीं पता कि उसे क्यों मारा गया।" वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत की सही वजह पता करने के लिए शव ऑटोप्सी के लिए भेजा गया है।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि हत्या का कारण पता करने के लिए डिटेल्ड जांच शुरू की गई है। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि हत्या का चुनाव प्रक्रिया से कोई कनेक्शन था या यह किसी और मकसद से की गई थी। अभी तक, अधिकारियों ने मौत के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें