मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतपाल का एक और गनमैन गिरफ्तार, एनएसए के तहत कार्रवाई, भेजा डिब्रूगढ़ जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमृतपाल का एक और गनमैन गिरफ्तार, एनएसए के तहत कार्रवाई, भेजा डिब्रूगढ़ जेल

अमृतपाल का एक और गनमैन गिरफ्तार, एनएसए के तहत कार्रवाई, भेजा डिब्रूगढ़ जेल

चंडीगढ़, 27 मार्च । पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के साथ रहने वाले एक और गनमैन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित को देररात गिरफ्तार के बाद असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब तक अमृतपाल के आठ करीबियों को असम जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार अमृतपाल के बेहद करीबियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। अमृतपाल प्रकरण में अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने रविवार रात पंजाब के तरनतारन जिला निवासी वरिंदर सिंह जौहल को गिरफ्तार किया है। जौहल तरनतारन के गांव जोड़ सिंह वाला का रहने वाला है। जौहल वैसे तो अमृतपाल का गनमैन था, लेकिन वह जल्लूखेड़ा गांव में बनाए गए फायरिंग रेंज में नौजवानों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने का भी काम करता था। पुलिस ने जौहल के खिलाफ भी एनएसए के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले पुलिस अमृतपाल के सात करीबियों पर एनएसए लगा चुकी है। जौहल को भी सोमवार की अल सुबह असम के डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें