मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा -बाकी बचे 6 प्रत्याशियों के नाम पर लग सकती है मुहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस आज  कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा  -बाकी बचे 6 प्रत्याशियों के नाम पर लग सकती है मुहर

कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

-बाकी बचे 6 प्रत्याशियों के नाम पर लग सकती है मुहर

पटना- लोकसभा चुनाव का रण बिहार में सबाब पर है। बिहार की 40 लोकसभा सीटें दिल्ली की गद्दी तक पहुंचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाती हैं. साल 2014 और 2019 में भाजपा को गद्दी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। लोकसभा चुनाव 2024 केलिए कांग्रेस के उम्मीदवारों पर अभी भी मंथन हो चुका है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस रविवार को अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है। सुबह साढ़े दस बजे से दिल्ली में सीईसी की बैठक होने वाली है। सीईसी की बैठक मे शामिल होने शनिवार शाम ही प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह दिल्ली रवाना हो गए. स्क्रीनिंग कमेटी ने पटना साहिब, सासाराम, समस्तीपुर, महाराजंग, पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर के लिए प्रत्याशियों की सूची एआईसीसी को सौंप दी है।स्क्रीनिंग में एक सीट पर दो से तीन प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं।स्क्रीनिंग कमेटी ने महाराजगंज से आकाश सिंह और विजयशंकर दूबे का नाम दिया गया है। पटना साहिब सीट के लिए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पुत्र अंशुल कुमार अभिजीत, कपिलदेव प्रसाद यादव और मधुरेंद्र सिंह का नाम दिया है। सासाराम से विधायक विश्वनाथ राम, राजेश राम और 2019 में बसपा से प्रत्याशी रहे मनोज कुमार के नाम भेजे गए हैं।समस्तीपुर से बिहार सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी, पूर्व डीजीपी बीके रवि और डॉ. अशोक कुमार का नाम शामिल है. पश्चिम चंपारण से ब्रजेश पांडेय, सेवानिवृत्त अधिकारी आरएस पांडेय और शाश्वत पांडेय का नाम दिया गया है। मुजफ्फरपुर से विधायक विजेंद्र चौधरी और वर्तमान सांसद अजय निषाद का नाम भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें