लोकसभा चुनाव के तारीख़ों का ऐलान कल

लोकसभा चुनाव के तारीख़ों का ऐलान कल
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल यानि शनिवार को ऐलान होगा। चुनाव आयोग कल यानि शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा और चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। खुद चुनाव आयोग ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.
चुनाव आयोग ने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर कहा, ‘लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी. इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.’





