झारखंड में कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा करेगी होली के बाद

झारखंड में कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा करेगी होली के बाद
रांची: कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी होली के बाद अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। देश में सात चरणों में मतदान होना है, झारखंड में चौथे चरण से मतदान शुरू होगा। पार्टी का मानना है कि ऐसे में जहां जहां पहले मतदान होंगे, वहां के उम्मीदवारों की घोषणा हमारी प्राथमिकता में होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने वाला उम्मीदवार ही कांग्रेस झारखंड में उतारेगी और इसमें कहीं कोई उलझन नहीं है। आलमगीर आलम कहा कि अभी कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं लेकिन उनकी टिकट पाने की इच्छा रहती है। लेकिन हमारी प्राथमिकता अपने नेता और कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में नहीं चलेगा ओवैसी का जादू नही चलेगा। उन्होंने कहा कि 2019 विधानसभा और आम चुनाव के बाद जो भी उपचुनाव हुए हैं, उनमें ओवैसी की पार्टी का क्या हाल हुआ यह सभी जानते हैं।अब राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय जान गए हैं कि ओवैसी की पार्टी भाजपा को मदद पहुंचाती है, इसलिये उनका जादू अब यहां नहीं चलेगा।





