मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच हुआ सीटों का ऐलान जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मिलकर लड़ेंगी दोनों पार्टियां, तीन-तीन सीटों पर बनी सहमति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच हुआ सीटों का ऐलान  जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मिलकर लड़ेंगी दोनों पार्टियां, तीन-तीन सीटों पर बनी सहमति

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच हुआ सीटों का ऐलान

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मिलकर लड़ेंगी दोनों पार्टियां, तीन-तीन सीटों पर बनी सहमति

नई दिल्ली। जम्मू -कश्मीर और लद्दाख में कांग्रेस एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीटों का ऐलान हो गया है। दोनों पार्टियां तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

यह जानकारी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और कांग्रेस संचार विभाग में मीडिया एवं पब्लिसिटी के चेयरमैन पवन खेड़ा के साथ यहाँ आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी।

उमर अब्दुल्ला ने बताया कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की छह सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी। तीन सीटों पर कांग्रेस और तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उधमपुर, जम्मू और लद्दाख की सीट पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार होंगे। वहीं अनंतनाग, बारामूला और श्रीनगर की सीट पर नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के उम्‍मीदवार होंगे।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। उधमपुर से लाल सिंह, जम्मू से रमन भल्ला और अनंतनाग से मियां अल्ताफ के नाम का ऐलान हो चुका है। बारामूला, श्रीनगर और लद्दाख की सीट पर भी जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा।

उमर अब्दुल्ला ने विश्वास किया कि जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की सभी छह सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें