मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मिले झारखंड के नाराज विधायक, मिला आश्वासन, आज लौटेंगे रांची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मिले झारखंड के नाराज विधायक, मिला आश्वासन, आज लौटेंगे रांची

दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मिले झारखंड के नाराज विधायक, मिला आश्वासन, आज लौटेंगे रांची

रांची: झारखंड कांग्रेस के नाराज कुछ विधायकों ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। चंपाई मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों को शामिल करने के बाद से उपजे विवाद पर विधायकों ने राष्ट्रीय महासचिव से अपनी मांगों को रखा। करीब 30 मिनट तक चली इस बैठक में वेणुगोपाल ने विधायकों को आश्वासन दिया कि राज्य में चल रही सारी गतिविधियों पर आलाकमान की नजर है। आने वाले समय में पार्टी उचित निर्णय लेगी। मालुम हो कि मंत्री पद को लेकर कांग्रेस में उठा विवाद समय के साथ थमने लगा है। दिल्ली दरबार में गुहार लगाने गए कांग्रेस के आधा दर्जन से अधिक विधायक खाली हाथ लौटने को मजबूर हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बजाय उमंग सिंघार से मिलकर विधायकों ने बातों को रखा है। ऐसे में कांग्रेस के नाराज विधायक बुधवार तक रांची लौट जाएंगे। 22 फरवरी को विधानसभा सत्र को लेकर होने वाली सत्तारूढ़ विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें