मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अन्य विभागों के कार्य से मुक्ति हेतु साैंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अन्य विभागों के कार्य से मुक्ति हेतु साैंपा ज्ञापन

बीजापुर। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपने मूल कार्य के अलावा अन्य विभागों के कार्य में लगाए जाने पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में आज शुक्रवार काे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की गई है।ज्ञापन में बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6 घंटे का निर्धारित कार्य समय होने के बावजूद अन्य विभागों के कार्यों में भी लगाया जा रहा है। इससे न केवल उनका मूल कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि उन्हें मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है।कार्यकर्ताओं ने उल्लेख किया कि शासन द्वारा पूर्व में आदेश जारी कर स्पष्ट किया गया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आईसीडीएस विभाग के अलावा अन्य कार्य नहीं लिए जाएंगे। इसके बावजूद उन्हें बएलओ ड्यूटी, सर्वे कार्य सहित अन्य जिम्मेदारियों में लगातार लगाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि छोटे बच्चों की देखभाल और पोषण जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है।हाल ही में रायपुर में आयोजित बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था, जहां प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने एक स्वर में अन्य विभागों के कार्य से मुक्ति की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें केवल उनके विभागीय कार्य तक सीमित रखा जाए, ताकि वे पूरी जिम्मेदारी और गुणवत्ता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें