मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

आंध्र प्रदेश बस हादसा: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हादसे पर जताया दुख, अनुग्रह राशि का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आंध्र प्रदेश बस हादसा: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हादसे पर जताया दुख, अनुग्रह राशि का ऐलान

विशाखापत्तनम,। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू में बस खाई में गिरने से आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि का ऐलान किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे के पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में एक दुखद बस दुर्घटना में हुई मौतों के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।

पीएमओ ने पीएम मोदी के हवाले से पोस्ट में लिखा, "आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस दुर्घटना में हुई मौतों से दुखी हूं। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "अल्लूरी सीताराम राजू में चित्तूर जिले के पास यात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस के एक्सीडेंट की खबर ने हमें बहुत दुखी किया है। यह दिल दहला देने वाला है कि इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। मैंने अधिकारियों से इस हादसे के बारे में बात की है और प्रभावित लोगों को दी जा रही मदद के बारे में जानकारी ली है।"

उन्होंने आगे कहा कि मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर मेडिकल सहायता मिले, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

सरकार इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को तालमेल से काम करने और घायलों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता ने भी दुख जताया और पुलिस से विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने आदेश दिया कि घायलों को सबसे अच्छा मेडिकल केयर और सभी जरूरी सहायता मिले। अधिकारी हादसे की वजह का पता लगा रहे हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बिना किसी देरी के सभी जरूरी मेडिकल सहायता दी जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें