मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतपाल सिंह ने फरारी के बीच वीडियो के बाद अब जारी किया ऑडियो, कर रहा है ये दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतपाल सिंह ने फरारी के बीच वीडियो के बाद अब जारी किया ऑडियो, कर रहा है ये दावा

Amritpal Singh Arrest Operation: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.

Amritpal Singh Audio: खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी तक फरार है. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है. इसी बीच अमृतपाल सिंह ने गुरुवार (30 मार्च) को अपनी एक ऑडियो जारी की है. इससे पहले बुधवार को अमृतपाल (Amritpal Singh) ने एक वीडियो भी जारी किया था. ऑडियो में अमृतपाल ने कहा, "मेरा वीडियो पुलिस ने नहीं बनवाया, यकीन करो. कई लोग ऐसी बातें कर रहे हैं. फोन बढ़िया ना होने और ऑडियो क्वालिटी सही ना होने से भ्रम पैदा हुआ है."

खालिस्तानी समर्थक ने आगे कहा, "कुछ लोग मेरे वीडियो बयान को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. कहा जा रहा है मैंने गिरफ्तारी के लिए शर्तें रखी हैं. ये सब झूठ है. ऐसी कोई शर्त नहीं रखी है. मैं कहता हूं जथेदार सरबत खालसा बुलायें. मेरी सेहत जरा नासाज है. एक वक्त खाना खाने के कारण कुछ कमजोरी जरूर है, लेकिन वीडियो किसी मजबूरी या पुलिस के दबाव में नहीं बना है."

एक दिन पहले सामने आया था अमृतपाल का वीडियो

अमृतपाल ऑडियो मेसेज में बार बार सफाई देने का प्रयास कर रहा है और अपना मैसेज संगत तक पहुंचाने की बात कह रहा है. इससे पहले बुधवार को अमृतपाल सिंह की एक वीडियो सामने आई थी. जिसमें वह सिख समुदाय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैसाखी पर 'सरबत खालसा' के आयोजन का आह्वान करता सुनाई दे रहा था.

वीडियो में किया था ये दावा

भगोड़े अमृतपाल को वीडियो में ये कहते हुए सुना गया कि अगर पंजाब सरकार केवल उसे गिरफ्तार करना चाहती तो वे उसके घर आते और वह आत्मसमर्पण कर देता. उसने दावा किया कि उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई सिख समुदाय पर एक हमला है.

18 मार्च से फरार है अमृतपाल सिंह

बता दें कि, पंजाब पुलिस ने बीती 18 मार्च को अमृतपाल और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. पुलिस ने इस दौरान अमृतपाल के कई साथियों को गिरफ्तार किया था, हालांकि वो फरार हो गया था. तब से सोशल मीडिया पर उसकी कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कथित तौर पर वह अकेले और अपने सहयोगियों के साथ अलग-अलग इलाकों में दिखा है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें