9 अप्रैल की जगह 10 को बिहार आएंगे अमित शाह

9 अप्रैल की जगह 10 को बिहार आएंगे अमित शाह
पटना।लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी दो बार रैली कर चुके हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में बदलाव हुआ है। वे 9 अप्रैल को औरंगाबाद में रैली करने वाले थे। लेकिन, अब 10 अप्रैल को करेंगे।औरंगाबाद में भाजपा की ओर से सुशील कुमार सिंह को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। वे यहां के सिटिंग सांसद भी हैं। गृह मंत्री अमित शाह इससे पहले 9 मार्च को पटना के पालीगंज में ओबीसी के महासम्मेलन में शामिल हुए थे। उन्होंने बिहार में 40 के 40 सीटों पर जीत का दावा किया था।





