केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आएंगे झारखंड,17 मई को रांची के चुटिया में करेंगे रोड शो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आएंगे झारखंड,17 मई को रांची के चुटिया में करेंगे रोड शो
रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची आयेंगे। श्री शाह 17 मई को सांसद और भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में रांची के चुटिया में रोड शो करेंगे। साथ ही लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे। वहीं, 18 मई को बोकारो में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले अमित शाह ने झारखंड में पहले व देश के चौथे चरण के चुनाव से पहले खूंटी में चुनावी सभा की थी। इधर 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड पहुंचेंगे। वह जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री अब तक झारखंड में चार चुनावी सभा व राजधानी रांची में रोड शो कर चुके हैं। उनकी चाईबासा, पलामू, गुमला, चतरा व गिरिडीह में चुनावी सभा हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री के झारखंड दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी है।





