मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा स्टार प्रचारक शाह आज दिल्ली के चुनावी रण में, करेंगे दो रोड शो और एक जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा स्टार प्रचारक शाह आज दिल्ली के चुनावी रण में, करेंगे दो रोड शो और एक जनसभा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में कूदेंगे। वो दो विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के रोड शो में हिस्सा लेने के साथ एक विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है।भाजपा के अनुसार, केंद्रीयमंत्री शाह कस्तूरबा नगर और बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 3ः30 बजे रोड शो निकलेगा। मूलचंद मेट्रो से शुरू होने वाले इस रोड शो का समापन गढ़ी चौक पर होगा। इसके अलावा बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में शाम छह बजे रोड शो निकलेगा। मीठापुर चौक से शुरू होने वाले इस रोड शो का समापन जैतपुर गांव में होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता शाह इस दरमियान बीच के समय में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा शाम साढ़े बजे एमसीडी पार्किंग में होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें