मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में 3-जी; यानी- घोटाले, घुसपैठियों और घपले की सरकारः अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में 3-जी; यानी- घोटाले, घुसपैठियों और घपले की सरकारः अमित शाह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में 3-जी की सरकार चल रही है। 3जी का मतलब है-घोटाले वाली सरकार, घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकारऔर घपले करने वाली सरकार।शाह ने शनिवार को दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। शाह ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ादान बना दिया है, बारिश में दिल्ली गंदे पानी के झील में परिवर्तित हो जाती है। दिल्ली में गटर के पानी से बीमारियां फैल रही हैं। दिल्लीवालों के पैसों से करोड़ों का अपना घर बनाने वाले केजरीवाल बड़े भोले बनकर कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे, बंगला नहीं लेंगे, सिक्योरिटी नहीं लेंगे। इन्होंने तो करोड़ों का बंगला भी बनाया और हजारों करोड़ का घोटाला भी किया।उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था हम यमुना नदी को साफ करेंगे, छठ पूजा बहुत अच्छे से होगी और मैं यमुना में डुबकी लगाउंगालेकिन आज तक न छठ पूजा के घाट अच्छे हुए और न ही यमुना का पानी साफ हुआ। केजरीवाल बस बहाने बना रहे हैं कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। शाह ने कहा किकेजरीवाल जी, जहर हरियाणा सरकार ने नहीं मिलाया, आपने प्रदूषण फैलाकर यमुना के पानी को जहरीला बना दिया है। आम आदमी पार्टी की सरकार को 10 साल हो गए। अब समय आ गया है दिल्ली को इस आप-दा से मुक्त करने का, दिल्ली को शराब माफिया से मुक्त करने का, घोटालेबाजों की दुकानें बंद करने का,कट्टर बेईमानों को दिल्ली से हटाने का।केंद्रीय बजट का उल्लेख कर शाह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने इस बजट में पूर्वांचल को निहाल कर दिया है। बिहार, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड को हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं दी हैं।साथ ही मध्यम वर्ग को 12 लाख रुपये तक की आय को इनकम टैक्स से मुक्त कर दिया है। गिग वर्कर ( जोमैटो, स्वीगी जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म के लिए काम करने वाले) को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करना है और आपको मुफ्त इलाज मिलेगा। जनसभा के बाद शाह ने करावल नगर और रोहताश नगर में भी जनसभाएं कीं और दिल्ली के लोगों से भाजपा उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें