मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने हाथरस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने हाथरस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

नई

दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टेलीफोन कर उनसे हाथरस

हादसे की जानकारी ली और केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

केंद्रीय

गृह मंत्री शाह ने हाथरस जिले में आयोजित सत्संग के दौरान मची भगदड़ की

घटना पर गहरा दुःख जताते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के

हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान

गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में

जुटा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

शाह

ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि हाथरस में हुई दुर्घटना के विषय में उत्तर

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात कर घटना की जानकारी ली और

केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शीघ्र ही एनडीआरएफ की मेडिकल

टीम भी हाथरस पहुंच रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें