मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

शाह ने जारी किया भाजपा संकल्प पत्र 3.0, यमुना रिवरफ्रंट, बीमा और रोजगार जैसी घोषणाएं शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
शाह ने जारी किया भाजपा संकल्प पत्र 3.0, यमुना रिवरफ्रंट, बीमा और रोजगार जैसी घोषणाएं शामिल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा भाग जारी किया। इसमें उन्होंने यमुना रिवरफ्रंट, 1700 अनधिकृत कॉलोनियों में निर्माण कार्यों की अनुमति, गिग वर्कर के लिए बीमा, युवाओं के लिए रोजगार और महाभारत कोरिडोर जैसी कई घोषणाएं कीं।भारतीय जनता पार्टी के पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में अमित शाह ने दिल्ली के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ संकल्प पत्र का तीसरा भाग आज जारी किया और इससे जुड़ी घोषणाओं की जानकारी दी। भाजपा के तीसरे संकल्प पत्र के अनुसार पार्टी दिल्ली में शहरी आवास मंत्रालय के माध्यम से 1700 कॉलोनियों में खरीद-फरोख्त और निर्माण कार्य जैसी अनुमति प्रदान करेगी। 1300 बंद पड़ी दुकानों को कानूनी तरीके से खुलवाया जाएगा।तीसरे संकल्प पत्र में घोषणा की गई है कि यमुना कोष के माध्यम से यमुना नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा और केंद्र सरकार के साथ सहयोग करके साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर यमुना रिवर फ्रंट का विकास किया जाएगा। इसकी घोषणा करते हुए अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल को आमंत्रण दिया कि भाजपा की सरकार बनने के 3 साल बाद वह परिवार सहित यमुना नदी में स्नान कर सकते हैं।भाजपा के संकल्प पत्र में घोषणा की गई है कि ‘महाभारत’ पौराणिक ग्रंथ को बढ़ावा देने और प्रचारित करने के लिए एक भव्य कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकारों के साथ साझेदारी की जाएगी।भारतीय जनता पार्टी ने गिग कामगारों (विभिन्न सेवाएं प्रदान करने वाले श्रमिक और कामगार) को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और 5 लाख का दुर्घटना बीमा देने का वादा किया है। कपड़ा क्षेत्र के कामगारों को भी इसी तरह का बीमा दिया जाएगा और 15000 रुपये का ‘टूल किट’ प्रोत्साहन दिया जाएगा। निर्माण श्रमिकों को टूलकिट प्रोत्साहन के तौर पर 10 हजार, 3 लाख तक का ऋण और बीमा सुविधा दी जाएगी।भाजपा युवाओं को 50 हजार नौकरियां देगी। 20 लाख रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। जरूरतमंद छात्रों को मेट्रो में यात्रा के लिए 4 हजार प्रति वर्ष दिए जाएंगे। मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों, वकीलों को 10 लाख तक का जीवन बीमा और 10 लाख तक का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। मैन्युअल स्कैवेंजिंग को 100 प्रतिशत समाप्त किया जाएगा।इसके अलावा 20 हजार करोड़ के निवेश के लिए एकीकृत पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क तैयार किया जाएगा। दिल्ली की शत प्रतिशत बसों को इलेक्ट्रिक किया जाएगा। मेट्रो फेस-4 का काम जल्द पूरा होगा और मेट्रो और बस 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध कराई जाएगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने केजरीवाल पर लोगों को झूठ बोलकर गुमराह करने का आरोप लगाया और एक बार फिर पार्टी मंच से दोहराया कि पहले से जारी कल्याणकारी योजनायें बंद नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं कह चुके हैं कि दिल्ली में जारी कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी अपने हर वादे को पूरा करते हैं।अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जमानत पर छूटने के बाद लोगों से कह रहे हैं कि उन्हें क्लीन चिट मिल गई है। वह ऐसा जाहिर कर रहे हैं कि वह जैसे पाक-साफ हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को किसी भी तरह के भ्रम में नहीं रहना चाहिए और जनता को मूर्ख नहीं बनाना चाहिए। केजरीवाल केवल जमानत पर हैं, वे आरोपों से भाग नहीं सकते।उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनावों से जुड़े संकल्प पत्र के दो भाग जारी कर चुकी है। पहला संकल्प पत्र पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और दूसरा वरिष्ठ पार्टी नेता अनुराग ठाकुर ने जारी किया था। संकल्प पत्र में पार्टी महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा कर चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें