मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे संभाग मुख्यालय जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।गृहमंत्री अमित शाह 18 मई की रात सीधे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद दूसरे दिन यानी 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे और उसके बाद शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। इस उच्च-स्तरीय बैठक में मध्य क्षेत्रीय परिषद के सदस्य राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे। बैठक में चार राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सामाजिक-आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और अंतर-राज्यीय मुद्दों पर चर्चा होगी।बैठक को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभागों से पिछली बैठक के मिनिट्स के आधार पर छत्तीसगढ़ में किए गए कार्यों और लंबित मुद्दों की रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के बाद यह पहली बड़ी उच्चस्तरीय बैठक होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें