मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

अमित मिश्रा : आईपीएल में तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज, इन टीमों के लिए खेलते हुए बनाया कीर्तिमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज लेग स्पिनर रहे अमित मिश्रा ने गुरुवार को क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी। वह आईपीएल में भी खेलते नजर नहीं आएंगे। मिश्रा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्याप्त मौके नहीं मिले , लेकिन आईपीएल का वह एक बड़ा चेहरा रहे हैं। 2008 से 2024 के बीच अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहते हुए उन्होंने लीग के सफलतम गेंदबाजों में अपना नाम शुमार किया है।

अमित मिश्रा 2008 से 2024 के बीच दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स , सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और एलएसजी के लिए खेले। इस दौरान मिश्रा ने 162 मैचों में 174 विकेट लिए।

अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में तीन बार हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। तीनों हैट्रिक उन्होंने अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए लिए हैं। मिश्रा ने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स, 2011 में डेक्कन चार्जेस और 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए हैट्रिक लिए।

आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में अमित मिश्रा आठवें स्थान पर हैं। 2020 लेकर 2024 के मिश्रा को सिर्फ 15 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 17 विकेट मिले। पिछले चार साल में अगर उन्हें पर्याप्त मौके मिले होते तो आईपीएल के सफलतम गेंदबाजों की सूची में उनका नाम और ऊपर होता।

अमित मिश्रा ने 2003 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था। 2008 में टेस्ट और 2010 में टी20 में उन्होंने डेब्यू किया था। 2017 के बाद से उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।

मिश्रा एक बेहतरीन लेग स्पिनर रहे हैं। 2003 से लेकर 2017 के बीच 22 टेस्ट में 76, 36 वनडे में 64 और 10 टी20 में 16 विकेट उन्होंने लिए। वह निचले क्रम के एक उपयोगी बल्लेबाज भी रहे। टेस्ट में उनके चार अर्धशतक हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 84 है, जो उन्होंने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में टेस्ट में बनाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें