मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

अमित मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 42 साल के मिश्रा ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज के माध्यम से संन्यास की घोषणा की।

अमित मिश्रा ने कहा, "क्रिकेट में मेरे जीवन के 25 साल यादगार रहे हैं। मैं बीसीसीआई, हरियाणा क्रिकेट संघ, अपने साथियों, सहयोगी स्टाफ का इस दौरान साथ देने के लिए दिल से आभारी हूं।"

मिश्रा ने लिखा, "मैं प्रशंसकों का भी आभारी हूं, जिन्होंने मुझे प्यार और समर्थन दिया। क्रिकेट ने मुझे अनगिनत यादें दी हैं। मैं उन सभी को संजोकर रखूंगा।"

हरियाणा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अमित मिश्रा ने 2003 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था। 2008 में टेस्ट और 2010 में टी20 में उन्होंने डेब्यू किया था। 2017 के बाद से उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।

अमित मिश्रा एक बेहतरीन लेग स्पिनर रहे हैं। 2003 से लेकर 2017 के बीच उन्होंने 22 टेस्ट में 76, 36 वनडे में 64 और 10 टी20 में 16 विकेट लिए।

मिश्रा निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी थे। टेस्ट में उनके नाम 4 अर्धशतक हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 84 है।

अमित मिश्रा का आईपीएल करियर भी लंबा रहा है। 2008 से 2024 के बीच 162 मैचों में उन्होंने 174 विकेट लिए। आईपीएल में वह दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स , सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और एलएसजी के लिए खेल चुके हैं पिछले दो साल से आईपीएल का हिस्सा रहते भी उन्हें न के बराबर मौके मिले।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास के बाद अमित मिश्रा दुनिया की दूसरी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं।

वहीं, भविष्य में वह बतौर कोच, कमेंटेटर भी दिख सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें