मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

एलोन मस्क अचानक चीन पहुंचे, एक सप्ताह पहले रद्द की थी भारत यात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एलोन मस्क अचानक चीन पहुंचे, एक सप्ताह पहले रद्द की थी भारत यात्रा

बीजिंग । टेस्ला प्रमुख एलोन मस्क रविवार को अचानक चीन पहुंच

गए। यहां वह टेस्ला की गाड़ियों में फुल सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक (एफएसडी) की

शुरुआत कर सकते हैं। वह गुरुवार को शुरू बीजिंग आटो शो के कुछ दिनों बाद

बीजिंग पहुंचे हैं। मस्क की भारत की यात्रा टालने के महज एक सप्ताह बाद चीन

पहुंचे हैं। ज्ञात रहे कि माह भारत यात्रा पर आने और प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने की योजना थी।

हालांकि, मस्क

ने टेस्ला के दायित्वों का हवाला देते हुए अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी थी

और एक्स पोस्ट में वर्ष के अंत में आने की उम्मीद जताई थी। अमेरिका की

इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के सीईओ मस्क चीन अंतरराष्ट्रीय व्यपार

संवर्धन परिषद (सीसीपीआइटी) के निमंत्रण रविवार दोपहर बीजिंग पहुंचे।

उन्होंने परिषद के अध्यक्ष रेन होंगबिन के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

की। तकनीकी दिग्गज ने रविवार को चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात

की और अपने व्यापार का देश में विस्तार की योजनाओं पर चर्चा की।

माना

जा रहा है कि वह राज्य परिषद के वरिष्ठ चीनी अधिकारियों और बीजिंग में

पुराने मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। 2020 में शंघाई में फैक्ट्री खोलने

के बाद से टेस्ला चीन में लोकप्रिय ईवी बन गया है। हालांकि कंपनी को हाल

के वर्षों में चीनी ईवी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है और कंपनी को चीन

में अपनी स्थिति शीर्ष पर रखने के लिए अपने वाहन के दामों में छह प्रतिशत

तक कटौती करनी पड़ी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें