मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर, डॉक्टर और ड्रेसर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर, डॉक्टर और ड्रेसर की मौत

रायपुर।जगदलपुर शहर से 40 किलोमीटर दूर आज गुरुवार सुबह किलेपाल क्षेत्र में एम्बुलेंस ट्रक से जा टकराई। एम्बुलेंस सवार डाक्टर मनोज पांडे और ड्रेसर राजकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया , वहीं इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया।जगदलपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस किरंदुल स्थित एन एम डी सी अस्पताल से रायपुर मेडिकल कॉलेज एक मरीज को लेकर जा रही थी। एम्बुलेंस में मरीज के अलावा कुल 8 लोग सवार थे। इसी दौरान कोडेनार थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे किलेपाल के पास एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें