मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

सद्भावना चौक हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध के शक में की थी महिला की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सद्भावना चौक हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध के शक में की थी महिला की हत्या

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बहुचर्चित सद्भावना चौक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की जघन्य हत्या के इस मामले में पुलिस ने आरोपित पर कुल 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन और डीआईजी व एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की। जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध के शक को लेकर आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी।अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना 3 अप्रैल 2026 की है, सद्भावना चौक रिंग रोड स्थित एक झाला में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज और परिजनों की पहचान के आधार पर आरोपित की पहचान की गई, जो घटना के बाद से फरार था। आरोपित की तलाश में सरगुजा समेत सीमावर्ती जिलों में अभियान चलाया गया और उसका फोटो भी प्रसारित किया गया।आखिरकार आरोपित को एमसीबी जिले के चिरमिरी से गिरफ्तार किया गया, जहां वह छिपकर रह रहा था। आरोपित की पहचान छोटू उर्फ मिथुन उर्फ राम सिंह (30 वर्ष), निवासी मकनपुर, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह और मृतका मजदूरी के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे और साथ रहते थे। हाल ही में उसे महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक हुआ, जिसके बाद विवाद बढ़ा और उसने वारदात को अंजाम दे दिया।घटना के बाद आरोपित अंबिकापुर से पैदल भागकर रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां से बिश्रामपुर होते हुए नागपुर और फिर चिरमिरी पहुंच गया था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं। आरोपित को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस, साइबर सेल और चिरमिरी पुलिस की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें