मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ : आमाघाट अफीम मामला : फरार आरोपित झारखंड से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायगढ़ : आमाघाट अफीम मामला : फरार आरोपित झारखंड से गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीमों ने झारखंड में दबिश देकर एक आरोपी को 22 मार्च काे गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज साेमवार काे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।तमनार पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित भूमि पर आरोपित मार्शल संगा द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जहां एएनटीएफ टीम को खेत में कुल 60,326 अफीम के पौधे मिले, जिनका वजन 2877 किलोग्राम मिला। पूछताछ में मुख्य आरोपित मार्शल संगा ने अपने साथियों एमानुएल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के सहयोग से इस अवैध खेती को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपित के मेमोरण्डम के आधार पर उसके ठिकाने से 3.02 किलोग्राम अफीम (कीमत लगभग 15 लाख 10 हजार रुपये) भी बरामद की गई।मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 8(बी), 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपित मार्शल संगा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देशन में तमनार और साइबर थाना की संयुक्त टीमों को ओडिशा और झारखंड रवाना किया गया था। पुलिस टीम लगातार पीछा करते हुए आरोपितों के गृहग्राम तक पहुंची, जहां आरोपितों को पुलिस की भनक लग गई और वे पहाड़ी क्षेत्र में छिप गए।इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से रायगढ़ पुलिस ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें काफी मशक्कत के बाद जंगल में भाग रहे आरोपित एमानुएल भेंगरा को पकड़ लिया गया। आरोपित को रायगढ़ लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपित के पास से उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। वहीं उसका साथी सीप्रियन भेंगरा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें