गठबंधन दल के विधायक और मुख्यमंत्री पहुंचे राजभवन

रांची,
31 जनवरी । सत्ता पक्ष में शामिल गठबंधन के दलों के विधायक तीन बस
और अन्य वाहनों से बुधवार रात राजभवन पहुंचे । सभी विधायक राजभवन में
राज्यपाल से मिलेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कारकेड भी मुख्यमंत्री से
राजभवन के लिए निकला और राजभवन पहुंचा। मुख्यमंत्री इस्तीफा देने के लिए
राजभवन पहुंचे हैं।





