मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

संभल जामा मस्जिद हिंसा समेत दो बड़े मामलों में आज सुनवाई करेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संभल जामा मस्जिद हिंसा समेत दो बड़े मामलों में आज सुनवाई करेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को दो अहम मामलों की सुनवाई होनी है। इनमें पहला मामला संभल जामा मस्जिद हिंसा से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की कथित 'हेट स्पीच' का है। दोनों ही मामलों की सुनवाई जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ करेगी।

संभल जामा मस्जिद हिंसा मामला

संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान 24 नवंबर 2024 को हिंसा हुई थी। इस मामले में जामा मस्जिद कमेटी के चेयरमैन जफर अली का नाम सामने आया था, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

जफर अली ने ट्रायल कोर्ट में पुलिस की चार्जशीट को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

उनकी जमानत अर्जी को इसी साल 25 जुलाई को हाईकोर्ट ने मंजूर किया था।

सोमवार को उनकी याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें चार्जशीट रद्द करने की मांग की गई है।

इमरान मसूद की 'हेट स्पीच' पर सुनवाई

दूसरा मामला सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से जुड़ा है। यह केस 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (तब गुजरात के सीएम) के खिलाफ कथित विवादित भाषण से जुड़ा है। आरोप है कि इमरान मसूद ने सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के लबकरी गांव में चुनावी सभा में पीएम मोदी और बसपा विधायकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में सहारनपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 21 अक्टूबर 2024 को इमरान मसूद के खिलाफ आरोप तय किए थे। इसके खिलाफ मसूद ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर आज सुनवाई होगी।

एक ही पीठ करेगी दोनों मामलों की सुनवाई

इन दोनों अहम मामलों की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ करेगी। अदालत दोनों याचिकाओं पर सुनवाई के बाद आगे की कार्यवाही तय करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें