मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य के सभी स्कूल अब 26 जून से खुलेंगे, महाविद्यालयों में शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए तैयारियां पूर्ण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर, ।छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी

स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा के आदेश शिक्षा मंत्री बृजमोहन

अग्रवाल ने बीती रात जारी किया है । अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी

स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे। 26 जून से स्कूल खुलेंगे। दरअसल प्रदेश में

पहले 18 जून को स्कूल खुलना था।

शिक्षा मंत्री ने कहा है

कि बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ

रहे थे। इसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 25 जून तक बढ़ाने का

फैसला लिया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर

दिए गए हैं।

वहीं महाविद्यालयों में शिक्षण सत्र 2024-25

के लिए तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से

संबद्ध 121 कालेजों में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में

35,000 सीटों के लिए प्रवेश पंजीकरण 18 जून से शुरू होगा। इस सत्र से

स्नातक छात्रों को उम्र की सीमा और फीस का कोई बंधन नहीं होगा। इस साल सीट

संख्या में वृद्धि की संभावना कम है।

अटल बिहारी वाजपेयी

वि.वि.के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. तरुणधर दीवान के अनुसार प्रवेश को लेकर 18

जून से पोर्टल खुल जाएगा। आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरा होने के

बाद छात्रों को पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी जाएगी। प्रवेश पूर्व हेल्ड

डेस्क की सहायता से विषय और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से

बताया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें