मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:36 · नई दिल्ली संस्करण

बारिश-बाढ़ के मद्देनजर सभी स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन ने जारी किए आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बारिश-बाढ़ के मद्देनजर सभी स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन ने जारी किए आदेश

बीजापुर,। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने आज 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पाण्डेय द्वारा गुरुवार की देर शाम जारी आदेश में कहा गया है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई मार्ग, पुल-पुलिया और नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश कलेक्टर की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।इससे पहले बीजापुर विधायक विक्रम मांडवी ने लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन से छात्रों के हित में स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की थी। विधायक ने कहा था कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और ऐसे हालात में स्कूल संचालन उचित नहीं होगा।विधायक की मांग और जिले की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में दो दिनों का अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से भी खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें