दिल्ली से रांची के लिए रवाना हुए कांग्रेस के सभी नाराज विधायक

दिल्ली से रांची के लिए रवाना हुए कांग्रेस के सभी नाराज विधायक
रांची: कांग्रेस के सभी नाराज विधायक दिल्ली से रांची आ रहे हैं। यह सभी विधायक बुधवार की देर शाम रांची पहुंच रहे है। कांग्रेस के नाराज कुल आठ विधायक शनिवार की शाम रांची से दिल्ली के लिए आलाकमान से मुलाकात करने गये थे। उनकी मांग थी कि चंपाई सरकार की कैबिनेट में पुराने चेहरों की जगह नये चेहरों को मौका मिले। इन विधायकों की दो दौर की बैठक प्रदेश प्रभारी से भी हुई थी। लेकिन बात नहीं बनने पर इन लोगों ने बिरसा चौक स्थित होटल रासो में बैठक की। इसके बाद दिल्ली के लिए निकल गए।





