मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

4.64 करोड़ की मेगा डेवलपमेंट योजना से बदलेगा अलीगंज का 101 साल पुराना रविदास मंदिर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
4.64 करोड़ की मेगा डेवलपमेंट योजना से बदलेगा अलीगंज का 101 साल पुराना रविदास मंदिर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्राचीन रविदास मंदिर को आधुनिक रूप देने की दिशा में पर्यटन विभाग ने 4.64 करोड़ रुपए की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ में धार्मिक पर्यटन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रमुख धार्मिक स्थलों के समग्र विकास पर तेजी से काम कर रहा है। इसी क्रम में अलीगंज स्थित 101 वर्ष पुराने रविदास मंदिर का पर्यटन विकास कार्य 4.64 करोड़ रुपए की स्वीकृत योजना के तहत शुरू हो चुका है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

मंत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और स्थानीय आस्था को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यापक स्तर पर सुधार किए जा रहे हैं। विकास कार्यों में सड़क मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच, जर्जर हिस्सों का पुनरुद्धार और अन्य आधुनिक पर्यटक सुविधाएं शामिल हैं। उनका कहना है कि सरकार का लक्ष्य है कि भक्तों को सुरक्षित, सुगम और श्रेष्ठ अनुभव उपलब्ध कराया जा सके।

अलीगंज का रविदास मंदिर राजधानी के प्राचीन धार्मिक स्थलों में से एक है।

मंदिर के मुख्य द्वार पर अंकित 1924 इसका प्रमाण है कि यह मंदिर 101 वर्ष पुराना है। यह स्थल लंबे समय से स्थानीय समुदाय की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। परिसर में स्थित तीन प्राचीन समाधियों में से एक मंदिर निर्माण से भी पुरानी मानी जाती है, जबकि दो समाधियां बाबा लीलादास और बाबा टिकाईदास की बताई जाती हैं, जो वर्षों तक यहां सेवा में रहे।

मंदिर से स्थानीय लोगों का गहरा भावनात्मक रिश्ता रहा है।

मंदिर के बाहर जूतों की मरम्मत का काम करने वाले नौमी लाल बताते हैं कि उनके पिता भी इसी स्थान पर वर्षों तक कार्य करते रहे। इसी तरह मिष्ठान विक्रेता भोलानाथ का कहना है कि उनके बाबा 1931 से मंदिर के बाहर दुकान लगाते थे। इनके अनुसार संत रविदास जयंती पर हर साल यहां बड़े आयोजन होते हैं और पूरा समुदाय मिलकर मंदिर परिसर को सजाता-संवारता है।

स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि विकास कार्यों के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निश्चित रूप से वृद्धि होगी, जिससे व्यापार में भी नए अवसर पैदा होंगे।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अलीगंज स्थित रविदास मंदिर का समेकित विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। 4.64 करोड़ रुपए की परियोजना के तहत सौंदर्यीकरण, अधोसंरचनात्मक सुधार और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ भक्तों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें