मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

अलाना किंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अलाना किंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया

बस्सेटेरे,। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज दौरे की समाप्ति जीत के साथ की है। बस्सेटेरे में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की जीत में लेग स्पिनर अलाना किंग की करिश्माई गेंदबाजी की अहम भूमिका रही।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जो गलत साबित हुआ। पूरी टीम 35.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज को शुरुआत अच्छी मिली थी। कप्तान हेले मैथ्यूज और

डिएंड्रा डॉटिन ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े थे। डॉटिन 19 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे।

कप्तान हेले मैथ्यूज के 48 गेंदों पर 34 रन, चेनली हेनरी ने 54 गेंदों पर नाबाद 42 रन और आर ग्रिमोंड के 20 रन की वजह से वेस्टइंडीज 136 के स्कोर तक पहुंच सकी।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अलाना किंग ने बेहतरीन गेंदबाजी की। अलाना ने 10 ओवर में मात्र 19 रन देकर 5 विकेट लिए।

एश्ले गार्डनर ने 2, लुसी हैमिल्टन, निकोला कैरी और ताहिलिया मैक्ग्राथ ने 1-1 विकेट लिए।

137 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने 19.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वॉल और फोएबे लिचफील्ड ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। वॉल 22 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद विकेट नहीं गिरा। लिचफील्ड और एलीसे पेरी ने 87 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी।

लिचफील्ड 56 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहीं। पेरी 40 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहीं।

एकमात्र विकेट अश्मिनी मुनिसार को मिला।

अलाना किंग प्लेयर ऑफ द मैच रहीं, जबकि सीरीज में 191 रन बनाने वाली फोएबे लिचफील्ड को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें