मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

लगातार दूसरे दिन ईडी ऑफिस पहुंचे मंत्री आलमगीर आलम, पूछताछ शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लगातार दूसरे दिन ईडी ऑफिस पहुंचे मंत्री आलमगीर आलम, पूछताछ शुरु

लगातार दूसरे दिन ईडी ऑफिस पहुंचे मंत्री आलमगीर आलम, पूछताछ शुरु

रांची: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से समन मिलने के बाद दूसरे दिन बुधवार को ईडी ऑफिस पहुंचे। जिसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी आलमगीर आलम से ईडी के अधिकारियों ने करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल की पत्नी रीता लाल भी ईडी ऑफिस पहुंची थी। जिसके बाद आलमगीर आलम, संजीव लाल और उसकी पत्नी रीता लाल को ईडी आमने -सामने बैठाकर पूछताछ की। ईडी ने आलमगीर आलम से आय-व्यय और अपनी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज साथ लेकर आने को कहा था। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री को उनके पीएस संजीव लाल और सहायक जहांगीर आलम के घर से 35.23 करोड़ रूपया बरामद होने के बाद ईडी की ओर से समन किया गया था। ईडी ने आलमगीर आलम से बरामद कैश के बारे में पूछताछ की है। ईडी ने यह भी पूछा कि कहां कहां से कमीशन की राशि आती थी और कहां बटती थी। मालुम हो कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी और उनके दूसरे सहयोगियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद बरामद 35 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इस मामले में मंत्री के पीए संजीव लाल, संजीव के नौकर जहांगीर आलम को ईडी ने 7 मई को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तरी के बाद जहांगीर ने ईडी के सामने खुलासा किया था कि बरामद करोड़ों रुपए पीए संजीव लाल के हैं। वहीं संजीव लाल ने बताया कि पूरे पैसे विभाग में टेंडर देने के बदले मिले कमीशन का है और कमीशन का पैसा अधिकारियों से लेकर राजनेताओं तक जाता था। ईडी ने संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम की रिमांड नोट में टेंडर के खेल की पूरी जानकारी कोर्ट को दी है। ईडी ने कोर्ट को यह जानकारी दी है कि पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत जांच के दौरान यह पता चला है कि वीरेंद्र कुमार राम झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग से एक इंजीनियर है और ग्रामीण कार्य विभाग और ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल), झारखंड सरकार के मुख्य अभियंता के रूप में प्रतिनियुक्ति थे। वीरेंद्र कुमार राम टेंडर देने के लिए कमीशन एकत्र करता था और उस कमीशन का 1.5 प्रतिशत का निर्धारित हिस्सा अपने वरिष्ठों और राजनेताओं के बीच वितरित करता था। जांच के दौरान विभाग के अन्य अधिकारियों की भी वसूली में संलिप्तता पाई गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें