मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी यादव ने कहा- विश्व का सबसे झूठा नेता कोइ है तो वह है मोदी , बिहारी और झारखंडी को डरा कर रखना चाहता है

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

तेजस्वी यादव ने कहा- विश्व का सबसे झूठा नेता कोइ है तो वह है मोदी , बिहारी और झारखंडी को डरा कर रखना चाहता है

रांची: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि विश्व का सबसे झूठा नेता काई है तो वह प्रधानमंत्री हैं मोदी। 10 साल तक सत्ता में रहने से पहले मोदी ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने, कालाधन वापस लाने और हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपए देने समेत अन्य वादा किया था। मगर मोदी ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। उक्त बातें उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महंगाई पहले उनके लिए डायन थी मगर अब महबूबा हो गई है। उन्होंने कहा कि दो गुजराती मिलकर देश की जनता को डराना चाहते हैं मगर झारखंड और बिहार के लोग डरने वाले नहीं हैं। अब 2024 के चुनाव का जब समय आया है तो मोदी लोगों को मंगलसूत्र और भैंस छीनने का डर दिखा रहे हैं। उन्होंने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बिनोद सिंह और गांडेय विस उपचुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन को अपना समर्थन देकर बहुमत से जीत दिलाने की अपील मतदाताओं से की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें