सावधान: दिल्ली आने वाली गाड़ियां 24 घंटे तक देरी से चल रही हैं

कड़ाके की ठंड़ के बीच जोरदार कोहरा पड़ रहा है। जिसकी वजह से देश के कोने कोने से दिल्ली आने वाली 110 से अधिक गाड़ियां काफी देरी से चल रही हैं। इनमें से कई गाड़ियां 24 घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी 24.45 घंटे की देरी से सोमवार पूर्वाह्न10.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी और 23 घंटे की देरी से शाम चार बजे रवाना होगी। नई दिल्ली-दरभंगा-बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रविवार दोपहर एक बजे की जगह सोमवार दोपहर 12 बजे चलेगी।
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को रेलवे यात्रियों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली आने वाली 110 ट्रेनें एक घंटे से अधिक लेट हैं। इनमें से कई ट्रेनें 24 घंटे से ज्यादा विलंब से चल रही हैं। रविवार को आने वाली नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी 24.45 घंटे की देरी से सोमवार पूर्वाह्न10.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी और 23 घंटे की देरी से शाम चार बजे रवाना होगी।नई दिल्ली-दरभंगा-बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रविवार दोपहर एक बजे की जगह सोमवार दोपहर 12 बजे चलेगी। बिहार जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस भी रविवार रात सवा नौ बजे की जगह 12.45 घंटे की देरी से आज सुबह दस बजे रवाना होगी।
नई दिल्ली-अमृतसर शान ए पंजाब एक्सप्रेस 2.20 घंटे
नई दिल्ली-अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे
आनंद विहार-बनारस सुपरफास्ट तीन घंटे
आनंद विहार-कामख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे
दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (रविवार को आने वाली) 29.43 घंटे
नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी (रविवार को आने वाली) 24.45 घंटे
जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (रविवार को आने वाली) 17.33 घंटे
बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (रविवार को आने वाली) 12.17 घंटे
लखनऊ-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (रविवार को आने वाली) 12 घंटे
हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 13.40 घंटे
अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 12 घंटे
जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस 11.47 घंटे
गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 11 घंटे
हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस 10.15 घंटे
पुरी-योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 10 घंटे
रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (रविवार को आने वाली) 10 घंटे





