मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

सीजीएल परीक्षा में हुए प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर आजसू पार्टी की बैठक आयोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। आजसू पार्टी के संगठन सचिव एस अली ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित हुई सीजीएल परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, जिसमें 15 से 25 लाख रुपये के बीच सीटों के खरीद-फरोख्त किया गया है। परीक्षा से पहले ही सामान्य ज्ञान पेपर तीन के प्रश्नपत्र और उत्तर दोनों लीक हो गए, जिसके कारण आयोग एवं परीक्षा एजेंसी की धांधली उजागर हो पायी। इससे यह प्रतीत होता है की बड़े पैमाने पर राज्य में नियुक्तियों की खरीद-बिक्री का खेल जारी है।

एस अली पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को आयोजित जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुई धांधली, प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी इस मामले की भर्त्सना करते हुए कर्मचारी चयन आयोग की झारखंडी छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ कल रांची सहित राज्यभर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन दोपहर तीन बजे करेगी।

बैठक में निर्णय लिया गया की संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के साथ साथ परीक्षा एजेंसी, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के भ्रष्टाचार में लिप्त कार्यशैली की जांच सीबीआई से कराई जाए। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र गृह जिला रखा जाए ताकि अभ्यर्थियों का आर्थिक और शारीरिक दोहन न हो सके।

आजसू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के तानाशाही और भ्रष्टाचारी कार्यशैली के खिलाफ विरोध कर रहे अभ्यर्थियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए मांग की है कि सरकार अविलंब आयोग के चेयरमैन को बर्खास्त करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें