मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी से वापस लिया नाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी से वापस लिया नाम

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे। रहाणे ने रणजी ट्रॉफी मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है।

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को जानकारी दी है कि वह निजी कारणों से सीजन के रेड बॉल मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मुंबई टीम लीग के दूसरे स्टेज के लिए नए खिलाड़ियों के साथ चयन करेगी।

रणजी ट्रॉफी में मुंबई को हैदराबाद और दिल्ली के खिलाफ अहम मैच खेलने हैं।

रहाणे ने 2025-26 के घरेलू सीजन से पहले मुंबई की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को मुंबई का नया कप्तान नियुक्त किया गया था।

रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था और सात साल का सूखा खत्म किया था। पिछले सीजन में मुंबई रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में विदर्भ से हार गई थी।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रहाणे मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। 2007 से 2025 तक 80 मैचों में उन्होंने 57.18 की औसत से 6,141 रन बनाए। रहाणे सिर्फ वसीम जाफर से पीछे हैं। मुंबई के लिए रहाणे ने 19 शतक लगाए हैं।

अजिंक्य रहाणे ने न सिर्फ मुंबई और भारतीय घरेलू क्रिकेट बल्कि भारतीय टीम के भी बड़े बल्लेबाज रहे हैं।

अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने भारतीय टीम को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलायी थी।

जुलाई 2023 के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 85 टेस्ट की 144 पारियों में 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 5,077 रन बनाए हैं। इसके अलावा 90 वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 2,962 और 20 टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से 375 रन उनके नाम दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें