मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी विमानों के आवाजाही पर लगी रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस तक प्रतिदिन दो घंटे तक दिल्ली हवाई अड्डे से न कोई विमान उड़ान भरेगा और न कोई विमान उतरेगा। यह प्रक्रिया हर दिन सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक लागू होगा। यह प्रतिबंध 19 जनवरी से 26 जनवरी तक लागू रहेगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इस फैसले को लेकर नोटिस जारी किया है। इससे पहले कुछ अपवादों के साथ केवल नॉन शेड्यूल फ्लाइट्स के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया था।

यही नहीं सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली पुलिस ने भी 15 फरवरी तक पैराग्लाइडर और अन्य उड़ने वाले ऑब्जेक्ट्स पर बैन लगा दिया है। इस लिस्ट में हैंग ग्लाइडर, माइक्रोलाइट प्लेन, मानव रहित ड्रोन, हॉट एयर बैलून शामिल हैं। इसके साथ ही साथ पैरा जंपिंग या पैराशूटिंग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा बलों की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 जनवरी से शुरू हुई है। यह 21 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ सुबह 10.15 बजे से 12.30 बजे तक ट्रैफिक के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

परेड के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 2274 कैडेट एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) गणतंत्र दिवस कैंप 2024 में भाग ले रहे हैं। इनमें 907 लड़कियां है। इसके अलावा पहली बार सीमा सुरक्षा बल (BSF) का ऑल वुमन मार्चिंग और ब्रास बैंड गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रहा है। दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और रोजाना लगभग 1300 फ्लाइट्स को ऑपरेट करता है। 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि होंगे। यह छठा मौका है, जब कोई फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस परेड में बतौर गेस्ट शामिल होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें