मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के इन पांच जिलों में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी के इन पांच जिलों में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट

केंद्र सरकार यूपी के 5 जिलों में नए एयरपोर्ट बनाने जा रही है। सिंधिया अयोध्या से नई उड़ान शुरू होने के मौके पर कहा हम अयोध्या को अहमदाबाद से जोड़ने जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि 2014 में उत्तर प्रदेश में केवल 6 हवाई अड्डे थे, और अब राज्य में अयोध्या हवाई अड्डे सहित 10 हवाई अड्डे हैं। अगले साल तक यूपी में 5 और एयरपोर्ट होंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश को पांच नए हवाई अड्डों को तोहफा मिलने वाला है यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही है।. अहमदाबाद और अयोध्या के बीच पहली उड़ान शुरू होने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सिंधिया ने कहा कि बहुत जल्द हम उत्तर प्रदेश के लिए 5 नए हवाईअड्डे अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट और मुरादाबाद में 1 महीने में एक साथ लोकार्पण करेंगे।

जेवर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का विमानतल बन रहा है। मेरठ, म्योरपुर और सरसावा में भी आने वाले दिनों में हम हवाई अड्डे संचालित करेंगे." इससे पहले संधिया ने कहा कि आज एक बहुत नया इतिहास रचा जा रहा ह। अयोध्या की पावन भूमि पर एक नववर्ष का उत्साह हमने 30 दिसंबर को देखा था जब PM मोदी ने अयोध्या के भव्य हवाईअड्डा और नवीन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था. उन्होंने कहा कि हमने 30 दिसंबर को अयोध्या और दिल्ली के बीच इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित पहली उड़ान शुरू की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें