मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में भारी बारिश से हवाई सफर प्रभावित, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई में भारी बारिश से हवाई सफर प्रभावित, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

नई दिल्ली। मुंबई में हो रही बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया है। इसी बीच देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे तक जाने वाले कई मार्गों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इसका असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है, जिससे कई विमानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है।

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि वे यात्रा के लिए निकल रहे हैं तो सामान्य समय से थोड़ा जल्दी एयरपोर्ट के लिए रवाना हों और अपने फ्लाइट की ताजा स्थिति इंडिगो के मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर अवश्य जांच लें।

इंडिगो ने कहा, "हमारी टीमें हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और ऑपरेशंस को सुचारु रखने के लिए लगातार काम कर रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा, आराम और शांति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपके धैर्य व सहयोग की सराहना करते हैं।"

गौरतलब है कि मुंबई में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे सड़क यातायात और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब इसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते एयरपोर्ट पहुंचें और अपनी उड़ान की स्थिति को लेकर अपडेट रहें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके कारण उड़ानों के समय में बदलाव या देरी संभव है। आईएमडी ने महाराष्ट्र में 16 से 21 अगस्त के दौरान भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और आसपास के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें