मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

अंबिकापुर : 30 मार्च से दिल्ली-कोलकाता के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, टाइम टेबल जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अंबिकापुर : 30 मार्च से दिल्ली-कोलकाता के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, टाइम टेबल जारी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से हवाई सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। 30 मार्च से एलायंस एयर मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए नियमित फ्लाइट चलाएगी। कंपनी ने टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों में उत्साह बढ़ गया है। एलायंस एयर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन फ्लाइट्स की बुकिंग भी शुरू कर दी है।दिल्ली के लिए फ्लाइट हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार को चलेगी। सोमवार को फ्लाइट सुबह 7:50 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 10:25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी, वहां से 10:50 बजे रवाना होकर 11:35 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। इसके बाद यही फ्लाइट दोपहर 12:00 बजे अंबिकापुर से उड़ान भरकर 2:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। बुधवार को सुबह 7:50 बजे दिल्ली से सीधी फ्लाइट उड़कर 10:25 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी, फिर 10:50 बजे अंबिकापुर से निकलकर 11:35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और वहां से 12:00 बजे उड़कर 2:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।कोलकाता के लिए भी हफ्ते में दो दिन फ्लाइट चलेगी। शनिवार को सुबह 7:05 बजे कोलकाता से फ्लाइट उड़ान भरकर 8:55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी, फिर 9:20 बजे वहां से रवाना होकर 10:00 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। इसके बाद 10:25 बजे अंबिकापुर से उड़कर 12:15 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी। वहीं गुरुवार को सुबह 7:05 बजे कोलकाता से सीधी फ्लाइट उड़कर 8:50 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी, फिर 9:15 बजे अंबिकापुर से निकलकर 9:55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और वहां से 10:20 बजे उड़कर 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।30 मार्च को अंबिकापुर से पहली फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होकर 2:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस रूट पर 72 सीटर एटीआर विमान का संचालन किया जाएगा।करीब 8 महीने बाद यह सेवा दोबारा शुरू हो रही है। इससे पहले दिसंबर 2024 में उड़ान योजना के तहत फ्लाइट सेवा शुरू हुई थी, लेकिन अनियमितता के कारण बंद हो गई थी। अब नई शुरुआत से सरगुजा संभाग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट को आधुनिक रूप दिया गया है, जहां अब 72 सीटर विमान आसानी से उड़ान भर सकते हैं। इस एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। हवाई सेवा शुरू होने से अंबिकापुर का सीधा जुड़ाव दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से हो जाएगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें