यही कारण है कि इस अद्भुत हवाई पट्टी पर कोई जहाज नही उतरते
अरबों डालर से 7 साल में समुद्र में बना हवाई पट्टी अब धीरे धीरे समुद्र में समाते जा रहा है। जी हां, यहां बात हो रही है जापान के कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जिसने साल 1994 में काम करना शुरू किया था. ये जापान के ओसाका और आसपास के अन्य शहरों के काम आता है। अब ये एयरपोर्ट लगातार डूब रहा है।
साल 2018 की एक स्टडी के मुताबिक ये एयरपोर्ट अब तक करीब 40 फीट डूब चुका है. ये अनुमान से 25% अधिक है। वहीं 2056 तक इसके 13 फीट और डूबने की संभावना है. तब समुद्र का पानी यहां की सतह पर आ जाएगा.
इस एयरपोर्ट को बनाने का काम 1987 में शुरू हुआ और कंप्लीट होने में 7 साल का समय लगा. ये आज भी हर साल 2.5 करोड़ पैसेंजर को सर्व करता है।इसे बनाने में 1.66 लाख करोड़ रुपए की लागत आई. इसका रनवे 4,000 मीटर से ज्यादा बड़ा है, जो इसे दुनिया के सबसे लंबे और बड़े एयरपोर्ट में शामिल करता है।
अगर इंसानी दुनिया के इतिहास को देखें तो इसने अंतरिक्ष की ऊंचाई नापी। समुद्र की गहराई का भी पता लगाया। उसके कौतुक ने दुनिया के कई राज से पर्दा उठाया।ऐसा ही कारनामा उसने किया जब समुद्र के बीचों-बीच एक एयरपोर्ट बनाया।अब लगभग 30 साल बाद समुद्र इस एयरपोर्ट को धीरे-धीरे लील रहा है। यही कारण है कि इस पर कोई हवाई जहाज अब नहीं उतरते।





