मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली से इंदौर आ रहे एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली से इंदौर आ रहे एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

भोपाल। दिल्ली से इंदौर आ रहे एयर इंडिया के विमान में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। बताया गया है कि विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। इसकी सूचना तुरंत संबंधित अथॉरिटी को दी गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत दाहिना इंजन बंद कर दिया और एक इंजन पर विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई।रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2913 ने दिल्‍ली से इंदौर के लिए उड़ान भरी थी। विमान के टेकऑफ करते ही पायलट को फायर इंडिकेशन मिलने लगा। इसके बाद पायलट ने अलर्ट भेजा और वापस लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके तत्‍काल बाद विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड करा लिया गया। इस दौरान ग्राउंड स्‍टाफ को अलर्ट पर रखा गया।एअर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट संख्‍या एआई 2913 में तकनीकी खराबी आई थी। जैसे ही अलार्म बजा, पायलट ने बिना देर किए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन किया। विमान को नियंत्रित रखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लाया गया। लैंडिंग के तुरंत बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रनवे पर पहले से मौजूद सिक्योरिटी और फायर ब्रिगेड ने विमान की जांच की है। पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया गया।एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि यात्रियों को इंदौर ले जाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। इस घटना की जानकारी नियामक प्राधिकरण को दे दी गई है। एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एअर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। इंजीनियरों की टीम इसकी तकनीकी जांच कर रही है, ताकि खराबी की असली वजह सामने आ सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें