मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को एयर इंडिया के विमान से दिल्ली लाया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को एयर इंडिया के विमान से दिल्ली लाया गया

नई दिल्‍ली। मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को बुधवार सुबह टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइंस के विमान से दिल्ली लाया गया। ये यात्री मंगोलिया की राजधानी में तब फंसे गए थे, जब सोमवार को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रहे विमान का मार्ग परिवर्तित करके उसे मंगोलिया की राजधानी ले जाया गया था।उलानबटार से यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का राहत विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बुधवार सुबह करीब 8:24 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली पहुंचा। राहत उड़ान AI183 ने मंगलवार दोपहर उलानबटार के लिए उड़ान भरी थी।एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि उलानबटार (मंगोलिया) में फंसे AI174 के यात्रियों और चालक दल को लेकर राहत उड़ान एहतियातन मार्ग परिवर्तन के बाद आज सुबह दिल्ली पहुंच गई है। प्रवक्‍ता ने एयर इंडिया की ओर से उलानबटार के स्थानीय अधिकारियों, मंगोलिया स्थित भारतीय दूतावास, डीजीसीए, भारत सरकार और यात्रियों और चालक दल की देखभाल सुनिश्चित करने और उन्हें सुरक्षित दिल्ली पहुंचाने में मदद करने वालों को धन्यवाद दिया है।एयरलाइंस के प्रवक्‍ता ने अपने यात्रियों को भी मार्ग परिवर्तन के दौरान उनके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि हमारे मेहमानों और कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें