मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

एआई पंचायतों की सेवाओं तक लोगों की पहुंच बना रहा आसान : सुशील कुमार लोहानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एआई पंचायतों की सेवाओं तक लोगों की पहुंच बना रहा आसान : सुशील कुमार लोहानी

नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुशील कुमार लोहानी ने मंगलवार को कहा कि सरकार जमीनीस्तर पर पंचायतों की गतिविधियों और प्रोग्राम को पहुंचाने के लिए एआई का उपयोग कर रही है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उदाहरण देते हुए लोहानी ने कहा कि सभासार नाम से एक एआई ऐप हमने विकसित किया है। यह ऐप ग्रामसभा की बैठक के मिनट्स को टेक्स में कुछ मिनट्स में परिवर्तित कर देता है। इस कार्य को पहले पंचायत सचिव को करने में तीन से चार घंटों का समय लगता था।

उन्होंने आगे कहा कि हम एआई को लगातार बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। हम ऐसे चैटबॉट आदि विकसित कर रहे हैं, जो कि आसानी से पंचायतों के प्रोग्राम की जानकारी लोगों तक पहुंचा सके। इसके अतिरिक्त इस समिट में बढ़ी संख्या में कारोबारी भी भाग ले रहे हैं।

एक्सेस पार्टनरशिप के स्ट्रेटजी और पार्टनरशिप के वाइस प्रेसिडेंट अभिनीत कौल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाली पहली एआई समिट है। हम इस समिट में एआई को लागू करने वाले समाधानों पर अधिक ध्यान केंद्रित होता हुआ देख रहे हैं।

बीआईटीएस पिलानी डब्ल्यूआईएलपी के डीन प्रोफेसर पीबी वेंकटरमन ने कहा कि यह एक उच्च प्रभाव वाली एआई समिट होने वाली है।

हमने भी यहां पर अपना स्टॉल लगाया है, जिसमें हमने तीन क्षेत्रों - शिक्षा में एआई, एआई में शिक्षा और उद्योगों में एआई पर फोकस किया है।

इसके अतिरिक्त एआई को ग्लोबल साइबर एलायंस के ब्रायन क्यूट ने कहा कि अगर हम एआई को सावधानीपूर्वक और पूरी जिम्मेदारी के साथ नैतिकता से तैनात करते हैं, तो इस काफी सारे फायदे हो सकते है। उन्होंने आगे कहा कि जिम्मेदार एआई विकसित करने से पूरे दुनिया को लाभ होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें