मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

एआई और रोबोटिक्स ने मशीनों को लेकर इंसानों की समझ को गहरा किया : एक्सपर्ट्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एआई और रोबोटिक्स ने मशीनों को लेकर इंसानों की समझ को गहरा किया : एक्सपर्ट्स

डालियान चीन: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक्स इंसानी भावनाओं को समझने और लोगों व मशीनों के बीच बातचीत को मजबूत करने के लिए नई संभावनाएं खोल रहे हैं। यह जानकारी एक्सपर्ट्स की ओर से सोमवार को दी गई।

चीन के डालियान में 23-25 ​​जून तक होने वाली 'एनुअल न्यू चैंपियंस मीटिंग' या 'समर दावोस' से पहले एक्सपर्ट्स ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से डेटा प्रोसेसिंग से आगे बढ़कर इंसानी व्यवहार, भावनाओं और सामाजिक मेल-जोल को समझने की दिशा में बढ़ रहा है, जिससे हेल्थकेयर, वर्कप्लेस, शिक्षा और रोजमर्रा की जिंदगी में नए-नए इस्तेमाल सामने आ रहे हैं।

एटोनैटन कंपनी के प्रतिनिधि चेंग जू ने डिजाइनर और रोबोटिक्स रिसर्चर मैडलिन गैनन द्वारा बनाए गए इंटरैक्टिव इंस्टॉलेशन "रोबोट्स एज मिरर्स" के बारे में बताया। यह इंस्टॉलेशन आर्ट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स का एक अनोखा मेल है, जिसमें एक इंडस्ट्रियल रोबोटिक आर्म इंसानों की मौजूदगी और हरकत पर प्रतिक्रिया देती है।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, "हम इंसान इशारों और हरकतों जैसे बिना बोले दिए जाने वाले संकेतों से एक-दूसरे को समझने में माहिर होते हैं। इस कारण हम इस रोबोट में भी ऐसी ही कुछ खूबियां और एक तरह की पर्सनैलिटी डालने की कोशिश कर रहे हैं। जब आप इसके पास जाकर 'हाय' कहेंगे, तो यह आपकी बात का जवाब देगा।

लेकिन अगर आप ज्यादा आक्रामक होंगे, तो हो सकता है कि यह भाग भी जाए।"

सीईसी के यू सॉन्ग ने "क्लाउड ब्रेन" पेश किया, जो इंसानी भावनाओं और मानसिक स्थिति का विश्लेषण करने के लिए बनाया गया एक एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम है।

एआई-आधारित यह प्लेटफॉर्म चहरे के हाव-भाव, आंखों की हरकत, बॉडी लैंग्वेज और व्यवहार के संकेतों का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति की भावनात्मक और मानसिक स्थिति का रियल-टाइम में आकलन करता है।

यह सिस्टम पहचान सकता है कि कोई व्यक्ति ध्यान केंद्रित कर रहा है, थका हुआ है, तनाव में है, आराम से है या खुश है, और इस जानकारी को एक डिजिटल डैशबोर्ड पर दिखाता है।

डेवलपर्स का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हेल्थकेयर, वर्कप्लेस मैनेजमेंट, शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है।

स्मार्ट हंस की कोऑर्डिनेटर ग्रेटा रामिरेज ने आर्टिस्टिक रिसर्चर मैक्स हारिच द्वारा तैयार किया गया एक इंस्टॉलेशन पेश किया, जो यह पता लगाता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानी व्यवहार की बारीक बातों को कैसे समझ सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें